जालौन

भजन संध्या में आध्यात्मिकता और भक्ति रस से सराबोर होते नजर आए स्रोता

बबलू सेंगर माहिया खास

जालौन(उरई)। शुक्रवार की रात नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित भजन संध्या में स्रोता आध्यात्मिकता और भक्ति रस से सराबोर होते नजर आए। मुंबई से आए देश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजन संध्या कार्यक्रम में स्रोताओं ने जमकर भजनों का लुत्फ उठाया।
नगर के औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मुंबई से सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा का आगमन हुआ। जैसे ही अनूप जलोटा मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। अनूप जलोटा ने अपनी सुरीली व सुमधुर आवाज से ऐसा वातावरण बनाया कि हर श्रोता भक्ति में डूबता चला गया। उन्होंने शुरुआत ’ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन’ जैसे लोकप्रिय भजन से की, जिसे सुनते ही उपस्थित लोग उत्साह से झूम उठे। उनके द्वारा प्रस्तुत ’एक राधा एक मीरा, दोनों ने श्याम को चाहा’ भजन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जब उन्होंने ’राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे’ भजन गाया, तो पूरा माहौल भावविभोर हो उठा और दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते रहे। उन्होंने अपनी विशेष शैली, मधुर स्वर और भक्ति की गहराई से श्रोताओं को ऐसा बांधा कि देर रात तक लोग संगीत रस में डूबे रहे। कई बार श्रोता भावविभोर होकर उनके साथ भजनों की धुन पर गुनगुनाते दिखाई दिए। इससे पर्व मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने भी सभा को संबोधित कर कुसंग को त्यागकर सत्य और धर्म का मार्ग अपनाने की बात कही। अंत में आयोजक सुनीत मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, संतराम सिहं सेंगर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व एमएलसी अर्जुन त्रिपाठी, अन्नतदासजी महाराज फ्लाइट बाबा, सात्विक नीलदीप अयोध्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button