बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर से मोटरसाइकिल टकरा गयी। मोटरसाइकिल टकराने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र नारोभास्कर निवासी जूता कारोबारी मो सामिल पुत्र मुस्तकीम अपनी मोटरसाइकिल से सामान का आर्डर देने के लिए उरई जा रहा था। उरई जालौन मार्ग पर अकोढ़ी दुबे के पास सड़क पर आवारा घूमते जानवर से युवक की मोटरसाइकिल टकरा गयी। जानवर से मोटरसाइकिल टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जब उसे होश आया तो जूता कारोबारी की जेब से रूपय व चैक बुक गायब थी। दुर्घटना में घायल युवक ने घायल अवस्था में चैक बुक पैसा निकाल लेने की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत पुलिस से की है ।



