बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। निर्धारित समय से पहले और बाद में देशी शराब के ठेके के खुलने की शिकायत मोहल्ले के ही एक व्यक्ति न एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है। उन्होंने ठेके की जांच कराने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के बालमभट्ट निवासी अमित ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि पूर्व में जहां इंडियन बैंक की शाखा थी उसके पीछे गली में देशी शराब की दुकान है। सरकार द्वारा शराब के बेचने के लिए श्समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी ठेके पर शराब बेचने वाला व्यक्ति शराब के बेचने के लिए उपाय किए है। वहां पर एक छोटी खिड़की जैसी बना रखी है। जिसमें हाथ डालकर कोई भी व्यक्ति शराब ले सकता है। ठेके की शटर तो बंद रहती है लेकिन इस खिड़की से सुबह से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। निर्धारित समय के बाद भी किसी को शराब लेनी हो तो इसी खिड़की से मिल जाती है। सुबह से इस गली से होकर महिलाएं पूजा अर्चना के लिए निकलती हैं तो उन्हें व्यवधान होता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि निर्धारित समय से पहले बाद और बाद में होने वाली शराब की बिक्री की जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए।



