जालौन

आकाशीय बिजली गिरने से थोक सब्जी के पास रखा ट्रांसफार्मर हुआ खराब

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। आकाशीय बिजली गिरने से थोक सब्जी मंडी के पास रखा 250 के वी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी थी।बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर को 5 घंटे में बदल दिया है।
बंगरा मार्ग पर स्थित थोक सब्जी मंडी मोहल्ला रावतान में 250 के वी का ट्रांसफार्मर रखा है। दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी थी।जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने अवर अभियन्ता नवीन कंजोलिया के साथ ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से खराब होने की पुष्टि होने के बाद उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू की गयी। बिजली विभाग की सक्रियता के चलते खराब ट्रांसफार्मर को 5 घंटे में बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद तेल गर्म होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button