जालौन

भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का समापन

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। रामलीला भवन में चल रहे रामलीला महोत्सव 2025 का समापन भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के साथ हुआ। रंगमंच के अभिनेताओं ने अपने अभिनय से लोगों को रामराज्य की याद दिलाई।
रामलीला महोत्सव 2025 के अंतिम दिन रामलीला भवन में भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी के साथ भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया और प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता के साथ राजगद्दी पर विराजमान हुए। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमानजी समेत अयोध्या में खुशी मनाई गई। इसके बाद लवकुश लीला का मंचन किया गया। दूसरे प्रसंग में श्रीराम लक्ष्मण से मां सीता को वन भेजने को कहते हैं। भगवान राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण सीताजी को वाल्मीकि आश्रम छोड़ आते हैं। वहीं, अश्वमेघ यज्ञ में सफेद घोड़े को छोड़ने के बाद लवकुश घोड़े को आश्रम में बांध देते हैं। जहां राम के साथ लवकुश के बीच युद्ध के लिए जैसे ही राम धनुष उठाते हैं। धनुष बाण छूट जाता है और उसी समय सीताजी धरती में समा जाती हैं। लीला के मंचन में राम की भूमिका मनोज तिवारी, सीता तितली रानी, लक्ष्मण शीपू पारासर, भरत बृजेश शर्मा, शत्रुघ्न श्याम जादौन, हनुमानजी की भूमिका रमेश दुबे ने निभाई। आयोजन में समित अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, मंत्री पवन चतुर्वेदी, राजकुमार आचार्य, खट्टू महाराज, मंगल चतुर्वेदी, गुड्डन सक्सेना, राजा सिंह सेंगर आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button