जालौन

आकाशीय बिजली गिरने से साहू समाज का रामजानकी मंदिर का मठ हुआ क्षतिग्रस्त

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। आकाशीय बिजली गिरने से नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा स्थित साहू समाज के रामजानकी मंदिर का मठ क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर व आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।
गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे नगर में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा। बादलों की तेज गरज और बरसात के बीच ही बिजली चमकी और देखते ही देखते साहू समाज के रामजानकी मंदिर के मठ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली गिरने से मठ के चारों ओर लगी टाइलें टूटकर गिर गईं और कुछ हिस्सों में दरारें भी आ गईं। मंदिर के पुजारी लल्लूराम ने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1976 में हुआ था। हाल ही में अप्रैल 2025 में इसका जीर्णाेद्धार कराया गया था, लेकिन गुरुवार की घटना से मंदिर की नई बनी संरचना को भी क्षति पहुंची है। घटना के समय मंदिर के बाहर भंडारा चल रहा था। उसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरी। बताया कि हादसा बहुत बड़ा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना के समय मंदिर में मौजूद रतिराम ककइया, लालजी साहू, श्रीकृष्ण साहू आदि ने बताया कि तेज आवाज और अचानक रोशनी के साथ बिजली गिरी तो सभी लोग भयभीत हो गए। भंडारे के बीच हुए हादसे के दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया था। लेकिन कुछ देर में सब सामान्य हो गया। मंदिर के मठ को क्षति पहुंची है उसे ठीक करा लिया जाएगा। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button