
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। आगामी पर्वो को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सरसों के तेल और बिरयानी का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
पर्वों को देखते हुए अक्सर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। विभिन्न खाद्य वस्तुओं में मिलावट कर वह आम जनमानस के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसको देखते हुए सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व मे नगर में छापामार अभियान चलाया गया। जिसमें मोहल्ला मुरलीमनोहर में अजय के यहां से खाद्य पदार्थ राइस ब्राउन ऑयल का नमूना लिया गया। ज्वालागंज में स्थित प्रमोद कुमार के यहां से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का नमूना व कोंच चौराहा पर स्थित अलबेक बिरियानी के यहां से तैयार बिरयानी का नमूना संगृहीत किया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि तीन स्थानों से नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद मौजूद रहे।



