
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। खेतों में खड़ी फसलों को कीडे नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान फसलों में बढ़ती कीड़ों के कारण परेशान है और उनसे बचाव के प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी रोकथाम नहीं हो पा रही है।

विकास खंड के ग्राम सींगपुरा व आसपास के गांवों में कीड़े का प्रकोप बढ़ रहा है। बढ़ रहे कीड़ों की संख्या ने किसानों की परेशानी बढ़ती दिख रही है। खेतों में खड़ी धान, बाजरा व ज्वार की फसलों को टिड्डा नुकसान पहुंचा रहा है। किसान विजय बहादुर सिंह राठौर, करन सिंह, पवन, लाल बहादुर, रामकिशोर, अमर सिंह, मूलचंद, जगत कुशवाहा, अतर सिंह कुशवाहा, राजकुमार ने बताया की कुछ दिनों से टिड्डी परेशान कर रहे हैं। टिड्डी खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल के पत्ते पर बैठकर उसको नुकसान पहुंचाने की शुरुआत करते हैं। धीरे धीरे पेड़ को नुकसान पहुंचा देते हैं जिससे तना खराब हो जाता है। किसानों ने मांग की है कि कृषि वैज्ञानिक जांच करके फसल को नुकसान पहुंचाने वाले के कीड़ों से बचाव के वैज्ञानिक तरीके बताने व आवश्यक दवाएं बताने की मांग की है। प्रधान रेखा कुशवाहा ने बताया कि किसान अभी अपनी ओर से फसलों में दवा डाल रहे हैं। यदि कृषि विभाग ध्यान दे तो किसानों का नुकसान कम हो सकता है।



