जालौन

चुनाव में अराजकता फैलाना नहीं किया जायेगा बर्दाष्तःशैलेंद्र सिंह

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। बूथों पर किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाई जाए। चुनाव को देखते हुए किसी भी प्रकार का कोई विवाद खड़ा न करें। यह बात कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने अकोढ़ी दुबे गांव में बूथ निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कही।
विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोतवाल शैलेंद्र सिंह मंगलवार को आकोढ़ी दुबे गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधान कौशलेंद्र को विद्यालय के आसपास ईंट पत्थर होने पर उन्होंने कहा कि ईंट पत्थरों को हटवा दिया जाए। बूथ के आसपास कोई ऐसी सामग्री एकत्रित न होने पाए जिसका दुरूपयोग किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से भी बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो। राजनैतिक चर्चाओं को व्यक्तिगत न लें और न ही कोई झगड़ा करें। यदि कोई चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। कोई व्यक्ति स्वयं कानून हाथ में न ले। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अराजकता फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो परिचय—
अकोढ़ी दुबे पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते कोतवाल।

Related Articles

Back to top button