जालौन

तिरंगा यात्रा अभियान के तहत नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित तिरंगा यात्रा अभियान के तहत नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल और ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन ने संयुक्त रूप से द्वारकाधीश मंदिर से किया।
तिरंगा यात्रा द्वारकाधीश मंदिर से शुरू होकर झंडा चौराहा, बस स्टैंड, पानी की टंकी, छोटी सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर होते हुए पुनः द्वारकाधीश मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा हाथों में थामे भारत माता की जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे। लोगों में राष्ट्रभक्ति का जोश साफ झलक रहा था। यात्रा के मार्ग में दुकानदार और स्थानीय लोग भी सम्मान स्वरूप खड़े होकर इस आयोजन में शामिल होते दिखे। कई लोगों ने भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, निशा माहेश्वरी, कंचन अग्रवाल, शशि अग्रवाल, प्रीति यादव, मधु पांडे, नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, धीरज बाथम, यश पटेल, अनिल याज्ञिक, अनिल मित्तल, अनिल शिवहरे, मोनू यादव, रवि कुशवाहा, ललित शुक्ला, मीनू सेंगर, आयुष श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button