
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। शराब के नशे में एक दूसरे के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी रजपाल व कीरत सिंह के बीच पुराना विवाद है। शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों ने एक दूसरे के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। गांव के लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।



