
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरा हुआ है। मुख्य मार्ग पर पानी भरे होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है और मंदिर आने वाले भक्तों का आना मुश्किल हो गया है।
ग्राम पहाड़पुरा निवासी शैलेंद्र, प्रियांशु, पंकज आदि बताते हैं कि गांव को साफ सुथरा बनाने के सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। सफाई कर्मचारी के नियमित गांव में न आने व सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर के सामने गंदा पानी भरने के कारण भक्तों को मंदिर में आने में परेशानी हो रही है। सफाई कर्मचारी की लापरवाही व जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने से जनता परेशान होती है। गांव में दो सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद भी गांव के मुख्य मार्ग में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी न होने के कारण गांव के लोग परेशान। गांव के मुख्य मार्ग में पानी भरने के कारण स्कूल के बच्चों को निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। बच्चे जूता मोजा पहनकर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।



