जालौन

पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति पर पुलिस ने की कार्यवाही

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। पत्नी के साथ झगडा कर मारपीट करने और आत्म हत्या की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पंकज आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। यदि वह कुछ कहती है तो आत्म हत्या की धमकी देने लगते हैं। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी पति वहां आए और मारपीट करने लगे। जब उसने बचाव किया तो आत्म हत्या की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button