कोंच

भागवत कथा, महामृत्युंजय जप व रुद्राभिषेक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

कोंच(जालौन)। अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के तत्वाधान में महाकालेश्वर मंदिर(नायक का मठ)पर आगामी 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से भव्य कलश यात्रा भृमण के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा।कलश यात्रा बलदाऊजी मंदिर सागर ताल से प्रारंभ होगी।वहीं 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रात्रि 12 बजे से प्रातः 6 बजे तक रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न होगा।5 मार्च को कथा विराम के पश्चात हवन यज्ञ व पूर्णाहुति दी जायेगी,तदुपरांत 6 मार्च को भंडारा प्रसाद का वितरण दोपहर 2 बजे से किया जायेगा।उक्त कार्यक्रम के संयोजक व अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं संजय रावत शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मज्जगदगुरु द्वाराचार्य व राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के कृपापात्र दीनबंधु दास महाराज दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक श्रोताओं को संगीतमय कथा का श्रवण करायेंगे। कथा पारीक्षत गरिमा सुरेन्द्र तिवारी लाजपत नगर होंगे।

Related Articles

Back to top button