कोंच(जालौन)। समाजवादी पार्टी के अनुषांगिक संगठन छात्रसभा में नगर के उत्साही युवा सचिन तिवारी सच्चू को अहम् जिम्मेदारी मिली है। सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर रूपापुर ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के अनुमोदन पर सचिन तिवारी को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में उन्होंने सचिन से अपेक्षा जताई है कि वह पार्टी की रीतियों नीतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। सचिन को मिली इस नई जिम्मेदारी पर उनके समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



