कोंच(जालौन)। विप्र समुदाय के आराध्य भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव अक्षय तृतीया के अवसर पर सनाढ्य सभा वटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार कराएगी। इसके अलावा भगवान का अभिषेक और हवन पूजन कार्यक्रम भी संपन्न होगा। सनाढ्य सभा के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी पिरौना ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की परंपरानुसार इस बार भी 3 मई मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रातः 8 बजे रामकुंड स्थित सनाढ्य भवन पर भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान परशुराम का अभिषेक पूजन हवनादि कार्यक्रम संपादित होंगे तथा वटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने सनाढ्य बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



