बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही शिवम उससे रंजिश मानते हैं। आए दिन गाली, गलौज व झगड़ा करते रहते हैं। गुरूवार की सुबह वह बाजार के लिए जा रहा था। तभी शिवम ने उसे रोक लिया और उनके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। आसपास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुस् की।



