बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य हो रहा है। अवैध कब्जा व निर्माण कराने की शिकायत गांव के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
ग्राम हथना बुजुर्ग निवासी लालता प्रसाद, धीरेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के बाहर गाटा सख्या 525 स्थित है। जो ग्राम सभा की भूमि है। गांव के ही कैलाश ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। इस रकबे में कुंआ है जिसका पानी वह किसी को उपयोग नहीं करने देते हैं जिससे कुंआ खराब हो रहा है। वहीं उन्हों बोरिंग और समर भी लगवा ली है। अब वह कमरों की बीम बनावाकर उस पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। यह निर्माण भी दूसरे रकबे में हो रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। गांव के लोग जब उन्हें अवैध कब्जा हटाने और पक्का निर्माण करने से रोकते हैं तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर अवैध निर्माण को रूकवाने और कब्जे को हटवाने की मांग की है।



