अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। रंगबाजी को लेकर 4 युवकों ने घर में अकेल युवक के पास पहुंचकर गाली-गलौज की तथा तमंचा से फायरिंग कर दी। युवक के पिता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
कोतवाली क्षेत्र चुर्खीबाल निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह एक तिलक समारोह में सम्मिलित होने गया था। घर पर उनका पुत्र रोहित अकेला था। शनिवार की रात करीब 9 बजे उनके पुत्र ने उन्हें फोन किया कि पापा घर के बाहर मोहल्ले के दिलीप, सुशील मुखिया, जीतू अपने एक अज्ञात साथी के खड़े है तथा दरवाजा पीट कर गाली-गलौज कर रहे तथा देख लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप कि वह पुत्र के फोन के बाद जब घर पहुंचा तो चारों लोग उनके पुत्र को गंदी गंदी गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने मोहल्ले के लोगों को आबाज देकर बुलाया तथा मोहल्ले के लोग आये तो जीतू ने देशी तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर दहशत फैल गयी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है मामले में पूछताछ की जा रही है।



