जालौन

महिला मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता अभियान

जालौन । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महावारी के दौरान महिलाओं को संक्रमण से बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई महिलाओं के बीच माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों और उनसे बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी में तैनाम महिला चिकित्साधिकारी गरिमा सिंह ने कहा कि माहवारी के बारे में बच्चियों को जागरूक करें। माहवारी के बारे में जागरूकता के अभाव में महिलाएं कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। इसके लिए बच्चियों को जागरूक किया जाना चाहिए। यह एक कठिन समय होता है जिसके लिए जागरूकता जरूरी है। माहवारी के समय गंदे कपड़ों का इस्तेमाल बिल्कुल भी न किया जाए। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर होता है। इसलिए उच्च गुणवत्ता वाले सैनिटरी पैड का प्रयोग किया जाए। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता मासिक धर्म में स्वयं को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सभी महिलाओं का इसका प्रयोग करना चाहिए। गंदा पकड़ा आदि के प्रयोग से संक्रमण होने का डर बना रहता है। इस दौरान मोर्चा द्वारा महिलाओं को उन्होंने निशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button