जालौन(उरई)। धरती को हरा भरा करने में सहयोग देते हुए ग्राम पंचायत छिरिया सलेमपुर में पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान करीब एक सैंकड़ा पौधों का रोपण किया गया। पौधों के रोपण के बाद उन्हें हरा भरा रखने की भी शपथ ली गई। ग्राम पंचायत छिरिया सलेमपुर में पौधों के रोपण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष तिवारी ने कहार कि जीवन को निरोग बनाने में पेड़ हमारे सबसे विश्वसनीय मित्र हैं। इसके साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि धरती हरी भरी रहे। इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का न सिर्फ रोपण करें बल्कि उसकी सुरक्षा भी करें। आज जगलों को नष्ट कर उनके स्थान पर कंक्रीट के जंगल स्थापित किए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों को निश्चित ही सुरक्षित पर्यावरण न मिलेगा। हम अपन जिम्मेदारी को समझें और बारिश के दिनों में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। इस दौरान ग्राम पंचायत में लगभग एक सैंकड़ा पौधों का रोपण किया गया। ग्राम प्रधान सोनल तिवारी ने पौधों को सुरक्षित और हरा भरा रखने का संकल्प लिया। पौधरोपण में गांव के राघवेंद्र, नीरू दीक्षित, अनुज, रामसिंह प्रजापति, लालसिंह कुशवाहा, दरोगा, योगेश दोहरे आदि ने सहयोग किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close