जालौन

खेत में लगे खम्बों को जबरन उखाडने के बिरोध पर किसान को पीटा

जालौन(उरई)। खेत में लगे खम्बों को जबरन उखाड़ दिये। जब किसान ने इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित किसान ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली क्षेत्र के चिमनदुवे निवासी मूरतदास पुत्र गोपी लाल ने बताया कि उनके घाटा संख्या 467 व 468 गाटा संख्या बिरिया खेड़ा मौजे में स्थित है। खेत के आस पास सीमा पर खम्बे लगे थे। सहावनाका निवासी निसार अहमद ने उनके खेत में लगे खम्बों को उखाड़ दिये हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि जब उन्होंने खम्बे उखाड़ने का विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी ।पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button