जालौन

गौसेवक बन सिकरी राजा प्रधान गायों को खिला रहे आटा, अजवायन की रोटी

0 गौशाला में कराया जाता अखंड रामायण का पाठ

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरी राजा में ग्राम प्रधान आलोक कुमार वर्मा एवं सचिव महेश निरंजन के द्वारा जनपद जालौन में एक ऐसी अस्थाई गौबंश आश्रम सिकरी राजा में ग्राम प्रधान की पहल से आज जनपद में चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है जिससे देखकर आप भी कहेंगे यह अस्थाई गौबंश आश्रम नहीं है बल्कि एक घर है। जहां अनोखी पहल की जिसमें गौशाला में अखंड रामायण का आयोजन करवाया और गायों के लिए 2 कुंटल आटा अजवाइन के साथ सभी गायों के लिए हांथ की बनी हुई रोटी बनाई गई है जिसमें सभी गायों को ग्राम प्रधान आलोक कुमार वर्मा ने अपने हाथों से रोटी खिलाई गई वहीं सभी ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की वहीं अधिकारियों ने भी ग्राम प्रधान की प्रशंसा की जा रही हैं। इस अनोखी पहल को देखकर गांव वाले भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के इस कार्य को लेकर खूब प्रशंसा की गौशाला में अखंड रामायण का आयोजन किया गया और गायों के लिए हाथ से बनाई गई अजवाइन की रोटी बनाकर खिलाई गई जिसमें सहयोग किया। ग्राम प्रधान आलोक कुमार वर्मा, अरविंद व्यास पंकज महान्त, संजीव महंत, सतेन्द्र मिश्रा, मोहित मिश्रा, रामखिलोने पटेल, बल्लू पाल, अनुज मिश्रा, राजू राजावत, हरी कुशवाहा, कलू राजावत, राजू राजावत सुमित वर्मा महिपत राजावत, अभिनेष वर्मा, चन्द्र वर्मा सहित सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button