कालपी

सपा मुखिया के जन्मदिन पर विधायक की ओर से बांटे फल

अमित गुप्ता
कालपी जालौन-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर क्षेत्रीय सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी की ओर से सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गये।

क्षेत्रीय विधायक के पुत्र आशीष चतुर्वेदी आशु, विधायक कार्यालय इंचार्ज एवं सपा नेता मनोज चतुर्वेदी, परमानंद यादव, प्रांतीय नेता अजीत यादव, आशीष गुप्ता, श्याम यादव सभासद, विशाल यादव, शिवम यादव, राजकुमार बाल्मीक समेत दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक सुंदर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार की मौजूदगी में मरीजों को फल तथा मिठाइयों का वितरण किया गया।फल पाकर जरूरतमंद मरीजों के चेहरे खिल उठे। सपा नेता मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जीवन पर्यंत गरीबों, मजदूरों तथा पीड़ितों की मदद करने में अपना योगदान दिया। ऐसी महान शख्सियत अखिलेश यादव को सभी ने शुभकामनाएं दी है। इसी प्रकार कई जगहों पर सपा मुखिया के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किये ग्रे।

फोटो- अस्पताल में मरीजों फल बितरित करते

Related Articles

Back to top button