कालपी (जालौन)। महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को है, इसके लिए शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गयी हैं। तो वहीं कांवरियों के जत्थे भी रवाना होना शुरू हो गए हैं।
गुरुवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी से लोधेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए कांवरियों का एक जत्था गाजे-बाजे और बमबम भोले के जयघोष के साथ रवाना हुआ। इस दौरान कांवर लेकर जा रहे वीरेन्द्र सिंह यादव, गोविन्द, रामहेत, अभिलेस, संजू, राम सिंह यादव, कल्याण सिंह, कल्लू यादव, राजेन्द्र, शिवम आदि ने बताया पहले वह कांवर लेकर बिठुर जाएंगे, जहां से जल लेकर लोधेश्वर पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक कर वापस लौटेंगे। बिठुर के बाद यात्रा पैदल तय होगी। निवाड़ी निवासी मुखिया चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता वीरेन्द्र सिंह यादव प्रति वर्ष लोधेश्वर धाम कांवर लेकर जाते हैं, इस वर्ष उनकी 27 वीं कांवड़ यात्रा है।
फोटो परिचय—
लोधेष्वर धाम कांवर लेकर जाते युवा भक्त।