जालौन

आम आदमी पार्टी ने नगर मे किया जन सम्पर्क

जालौन (उरई)। आम आदमी पार्टी पार्टी को मजबूत करने के लिये जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने नगर के वार्ड 3 में जन सम्पर्क कर पार्टी की नीतियों को बताया तथा लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आगामी नगर पालिका के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत
वार्ड 3 के जोशियाना में घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा पार्टी की नीतियों को बताया। पार्टी की नीतियों को देखते हुए तथा चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर लोगों ने पार्टी से जुड़ने की इच्छा जताई। पार्टी की नीतियों से सहमत होने वाले लोगों को पार्टी की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से जिला संगठन सह प्रभारी अजीत राजावत रिंकू ,विजय निगम ,कांशी राम वर्मा (बाबूजी,) आसाराम आजाद ,महेंद्र वर्मा ,हरिशंकर शाक्य , संतोष चैरसिया जी ,ललित साहू ,नीरज वर्मा,मृत्युंजय द्विवेदी ,कन्हैया कारीगर, अमित वर्मा आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button