कोंच

अभिनेत्री सिमरन फेस्टिवल की सफलता हेतु गर्ल्स पावर विंग सदस्यों को करेंगी प्रोत्साहित

कोंच(जालौन)। शहर, सिनेमा एवं गांव-कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने वाले तृतीय कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जुड़े सदस्यों के साथ मिस बुन्देलखण्ड एवं टीवीध् फिल्म अभिनेत्री सिमरन कौर आगामी 15 अप्रैल को बतकाव करेंगी।
फेस्टिवल के संस्थापकध्संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि फेस्टिवल की महिला विंग ‘‘फेस्टिवल सहेली‘‘ एवं बालिका विंग ‘‘गर्ल्स पावर‘‘ के सदस्यों के साथ मिस बुंदेलखंड एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन कौर ऑनलाइन संवाद करेंगी। अभिनेत्री सिमरन कौर क्राइम पेट्रोल, क्राइम अर्लट, शक्ति, मुस्कान, मेरे सांई, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य आदि धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं।उन्होंने बताया कि इस संवाद के माध्यम से टीम के सदस्यों का उत्साह तो बढ़ेगा ही बल्कि फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए भी मंत्र मिल सकेंगे।पारस ने बताया कि यह बतकाव 15 अप्रैल को जूम एप्प पर रखा गया है जिसके लिए निधि सोनी, नैना अग्रवाल, नैन्सी पिपरईया, अंशू सोनी,चांदनी सोनी आदि ‘‘बतकाव‘‘ की तैयारियों में जुटी हुईं हैं।

Related Articles

Back to top button