कालपी

दो माह बाद भी कालपी पुलिस महिला की नहीं कर पायी शिनाख्त

0 महिला का खून से लथपथ मिला था शव, दो माह बाद भी नहीं सुलझी घटना की उलझी गुत्थी

कालपी (जालौन)। दो माह पूर्व कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर मार्ग पर ग्राम बरखेरा में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची तथा काफी खोजबीन की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के दो महीने बीतने के बाद भी महिला की शिनाख्त करने में पुलिस असफल रही है।
बीते 15 जवनरी की सुबह 30 वर्षीया महिला का खून से लथपथ शव ग्रामीणों ने हाइवे किनारे खेत में पड़ा देखा तो हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के गांवों में शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के सिर पर घाव मौजूद थे महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई थी। काफी प्रयासों के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक महिला की शिनाख्त कराने के लिए सीमावर्ती जनपदों कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, औरैया, इटावा ,भिंड, दतिया, झांसी सहित विभिन्न स्थानों में सूचना दे दी गई थी लेकिन आज दो महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला के हत्या के गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सफीक अहमद के द्वारा की जा रही है।
फोटो परिचय—
घटना स्थल की फाइल फोटो।

Related Articles

Back to top button