जालौन

फांसी पर लटके शव की दो दिन बाद भी नही हो पाई शिनाख्त

बबलू सेंगर माहिया खास

जालौन(उरई)। शुक्रवार की सुबह उरई रोड पर स्थित एक गेस्ट हासस के पीछे खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। दो दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थ्ज्ञानों में गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
नगर से उरई रोड पर शिवा गेस्ट हाउस के पीछे वीर सिंह व श्यामसुंदर के खेत की मेड़ पर कंजी के पेड़ परशुक्रवार की सुबह लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखा। फांसी के लिए गमछे का प्रयोग किया गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। दूसरे दिन भी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कराया जा रहा है। आसपास थानों में भी सूचना दी गई है। ताकि यदि कोई लापता व्यक्ति हो तो उसकी जानकारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button