जालौन

उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। उमस भरी गर्मी में दिन व रात में हो रही बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। करवटें बदल कर लोगों ने मंगलवार की रात काटी। बुधवार को बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी ऐसी की पंखा हो या कूलर कोई भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पा रहा था। एक तरह उमस भरी गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया था। मंगलवार की मध्य रात्रि 12 बजे से डेढ़ घंटे की कटौती। इसके बाद लुका-छिपी ने रात भर लोगों को सोने नहीं दिया। लोगों करवटें बदलते रहे। बुधवार को सुबह से गर्मी ने लोगों को विचलित कर दिया। गनीमत रही अपरान्ह 3 बजे के बाद काले घने बादलों के बीच बारिश शुरू हो गयी। बारिश शुरू होते ही गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गयी। बच्चों ने मौसम की पहली बारिश का भीग कर लुप्त उठाया।

Related Articles

Back to top button