उरई

भाजपा जिला संगठन में एमएलसी चुनाव बाद फेरबदल के संकेत

0 भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र से सुनील बंसल ने मांगा खर्च का हिसाब
0 बर्चुवल मीटिंग में निश्क्रियता को लेकर लगायी गयी फटकार
0 सपा में भी बहने लगी संगठन में बदलाव की बयार

सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई (जालौन)। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों की बर्चुवल बैठक में जालौन के पार्टी जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना के कामकाज करने के तरीके को लेकर गहरी नाराजगी जतायी इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव दौरान भेजी गयी धनराशि का अब तक कोई हिसाब भी नहीं दिया जाने का विषय समीक्षा में शामिल रहा। इसके साथ ही संगठन द्वारा बताये गये कार्यो की गति धीमी होने पर भी नाराजगी जतायी गयी। प्रदेश संगठन मंत्री ने साफ तौर पर कह डाला कि यदि संगठन में इसी रफ्तार से कार्य करना है तो प्रदेशाध्यक्ष को अपना इस्तीफा क्यांे नहीं सौंप देते। सभी जिलाध्यक्षों यहां तक कि प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल द्वारा पिलाई गयी डॉट को लेकर अब यह तय माना जा रहा है कि स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के बाद संगठन में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। कमोवेश इसी तरह संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट सपा में भी चल रही है वहां भी जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव को लेकर संगठन के अधिकांश कार्यकर्ता खुश नजीर नहीं आ रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव में भी जिलाध्यक्ष को संगठन को सक्रिय रखने में नाकाम रहे। यही कारण रहा कि चुनाव परिणाम पार्टी हाईकमान की आशाओं के अनुकूल नहीं आये। यह बदलाव एमएलसी चुनाव बाद धरातल पर नजर आ सकते हैं। ऐसा राजनैतिक सूत्रों से पता चला है। फिलहाल तो भाजपा व सपा के सक्रिय कार्यकर्ता संगठन में बदलाव का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button