जालौन

ग्राम भदवां स्थित प्राचीन मां दुर्गे शक्तिपीठ मंदिर में बड़े धूमधाम से संपन्न नवरात्र महोत्सव 

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम भदवां स्थित प्राचीन मां दुर्गे शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र महोत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। ग्रामीणों का मानना है कि इस मंदिर में मां दुर्गा की असीम शक्ति विद्यमान है और यहां आकर श्रद्धा से माथा टेकने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु यहां झंडा, सांग, झूला और अन्य चढ़ावा अर्पित कर मां से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
नवरात्र के दसवें दिन बुधवार को पूरे गांव में भव्य जवारे निकाले गए। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे मां दुर्गे के जयकारे लगाते हुए गलियों से गुजरे। पूरा वातावरण ’जय माता दी’ के उद्घोष से गूंज उठा। ग्रामीण बड़ी आस्था और उत्साह के साथ मां दुर्गे शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां के दरबार में माथा टेका और साग छिदवाकर भेंट चढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। महिलाएं कलश लेकर डोल-मंजीरों की थाप पर देवी भजन गाती रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गे की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामनाएं मांगी। मंदिर के संचालक बीरबल सिंह पटेल ने कहा कि मां दुर्गे का यह दरबार क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। मां की असीम कृपा और आशीर्वाद से ही यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर गुलाब सिंह पटेल, हरगोविंद दादा, गोपाल निरंजन, यशपाल, दिग्विजय गायक, सत्यम, अनिल, धीरेंद्र, नीतेश, उत्तम, कपिल, सौरभ, अभय, गुलशन समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button