जालौन

यूक्रेन से लौटी मेडिकल छात्रा ने परिजनों को बतायी आपबीती

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई कर रही एम बी बी एस तृतीय वर्ष की छात्रा छाया यादव सोमवार की रात को घर वापस आ गयी। घर वापस आने के बाद यूक्रेन को याद कर वह परेशान हो उठती है। रापटगंज निवासी चरण सिंह यादव की पुत्री छाया यादव यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 24 फरवरी को अचानक शहर में सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। इसके थोड़ी देर बाद ही कालेज प्रशासन का होस्टल खाली करने का फरमान आ गया। इसके बाद आनन फानन में होस्टल खाली करना पड़ा था। इसके बाद बंकर में शरण लेनी पड़ी। इसी दौरान हो रही बमबारी व मिसाइलों के गिरने की आवाजे उसे विचलित कर रही थी। भूख प्यास से व्याकुल होते हुए भी उसने स्वदेश वापसी की जद्दोजहद करती रही। 26 फरवरी को 5-6 किमी पैदल दूरी तय कर वह हंग्री वोर्डर से बोकारिष्ट पहुंची। इसके बाद 28 फरवरी की सुबह दिल्ली आ गयी थी तथा रात में घर वापस आ गयी थी। लाड़ली बिटिया के घर आते ही बुजुर्ग दादी पार्वती, मां पुष्पा, भाई राघवेंद्र व वहिन संध्या, चाचा हरपाल के आंखों में आंसू छलक आये।
फोटो परिचय—
यूके्रन से लौटी छात्रा परिजनों के साथ।

Related Articles

Back to top button