उरई

माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सपा, बसपा, भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई(जालौन)। सामान्य निर्वाचन विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बीस फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए आज पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। क्षेत्र में सपा, बसपा, भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बनते जा रहे है। हालांकि मुख्य मुकाबला यहां सपा, बसपा के बीच होने की अटकले लगाई जा रही है।
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें है। बहुजन समाज पार्टी से शीतल कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा से मूलचंद्र निरंजन, कांग्रेस से सिद्धार्थ दीबोलिया, जनसत्ता दल से ब्रजेश चंद्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से भगवान सिंह, जनाधिकार पार्टी से मूलशरण कुशवाहा, आम आदमी पार्टी से रामजी और जगत पाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, रविन्द्र, रामबिहारी, सुरेश बाबू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे है। यहां 4 लाख 44 हजार 475 कुल मतदाता है। जो चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला सुनायेगे। 18 फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशियों के द्वारा ऐसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है जिनका आम मतदाताओं में प्रभाव है। अब तक के चुनाव प्रचार से जो तस्वीर सामने आई है। उसमें मुख्य मुकाबला सपा, बसपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन के खिलाफ जन आक्रोश के कारण भाजपा के वोटबैंक में बिखराव की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसका लाभ सपा, बसपा को मिल सकता है। फिर भी भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन त्रिकोणीय मुकाबला बनाते नजर आ रहे है।
फोटो परिचय-
शीतल कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह, मूलचंद्र निरंजन, सिद्धार्थ दीवोलिया।

Related Articles

Back to top button