जालौन

अभा प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज प्रजापति का  प्रजापति समाज ने किया स्वागत

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर नगर व आसपास के प्रजापति समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर सदर विधायक व अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज प्रजापति का रविवार को नगर आगमन हुआ। नगर आगमन पर समाज के लोगों ने देवनगर चौराहे पर उनके काफिले को रोककर माल्यार्पण किया और उनका स्वागत किया। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार व वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। जब भी जरूरत पड़े वह आ सकते हैं और समस्या बताएं। उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। समाज के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अंत मंे समाज के लोगों ने भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर उन्हें विदा किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनिल प्रजापति हरदोई राजा, भूपेंद्र प्रजापति, सौवी प्रजापति सरसई, अंशुल प्रजापति हरदोई राजा जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ, कमलेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति फौजी, रोहित प्रजापति, पुष्पेंद्र प्रजापति, आनंद प्रजापति, सुरेश प्रजापति लक्ष्मण प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button