अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। कानपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अशोक गहाई एंड संस की टीम को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अशोक गहोई एंड संस की टीम अपने सामाजिक जागरूकता संबंधी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रही है। राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिताओं में टीम के सदस्यों ने कई बार प्रतिभाग किया है। जिसमें टीम को समय समय पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए टीम द्वारा नगर में जो पेंटिंग बनाई गई उन्हें लोगों ने काफी सराहा। हाल की में कानपुर में नगर निगम द्वारा आयोजित 75वें अमृत महोत्सव पेंटिंग प्रतियोगिता मे अशोक गहोई एंड संस की टीम ने एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त कर के जिले का नाम रोशन किया हैं। टीम के सदस्यों में शामिल मोहम्मद मुस्तकीम, विशाल कुशवाहा, रोहित, मौसम खान, दिव्या, पूजा शर्मा, काजल, शिवानी, पूजा, सांस्कृति, लक्ष्मी, चांदनी द्वारा अतुल्य भारत की थीम पर सांस्कृति धरोहरों और भारतीय संस्कृति को लेकर पेंटिंग बनाकर लोगों का मन मोह लिया।