कालपी जालौन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कालपी द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विदित हो कालपी नगर में परशुराम शोभायात्रा दो वर्ष के बाद निकली। दो वर्ष कोरोना संकट के चलते शोभायात्रा स्थगित रही। सर्वप्रथम ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के हॉल में भगवान परशुराम के स्वरूप पर दीप प्रज्वलित कर उपस्थित लोगों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया और पुष्प माला अर्पित कर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए पूजन अर्चन के उपरांत दोपहर तीन बजे से ठक्कर बापा इण्टर कालेज से यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में डीजे पर बजती भजन की ध्वनि पर झूमते नाचते चल रहे भक्तों के साथ सैकड़ों दो पहिया चार पहिया वाहनों एवं रथ पर सजी भगवान परशुराम की सुन्दर झांकी और भगवान परशुराम के स्वरूप की मनोहारी झांकी के साथ शोभायात्रा टरननगंज बाजार से फुलपावर चौराहे से होती हुई दुर्गा मंदिर चौराहा कोतवाली के सामने से संस्कृत महाविद्यालय रेलवे स्टेशन बजरंग चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक के रास्ते मुख्य बाजार टरनन गंज पहुंची जहां से खोया मंडी होते हुए शोभा यात्रा ठक्कर बापा में समाप्त हुई।
परशुराम शोभायात्रा की विशेषता रही। प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक महामंत्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, रामकुमार तिवारी एडवोकेट, ओम प्रकाश शर्मा, आरएन शुक्ला, दीपू तिवारी, पवन द्विवेदी बबीना, पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण मल्होत्रा, विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, हरि महाराज कठपुरवा, कैलाश स्वरूप बाजपेई, काका ठाकुर, मनोज पाण्डेय, राम सिंह सलोनियां अतुल कुमार गुप्ता, आदित्य नगाइच, बुलबुल पाठक, श्यामू पाल, सोनू महाराज, योगेश द्विवेदी, सतीश द्विवेदी, सुरेन्द्र राठौर सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए वही शोभायात्रा का नगर में कई जगह भव्य स्वागत हुआ जिसमें नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, दयानंद बल विद्या मंदिर प्रबंधक अखिल जैथिली, सहित तमाम लोगों ने यात्रा में चल रहे परशुराम भक्तों को शीतल जल, फल, मेवा मिष्ठान का वितरण किया और फूल बरसा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।