जालौन

साथी मजदूर मोबाइल, रुपये लेकर हुआ रफूचक्कर

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। साथी मजदूर द्वारा मोबाइल और बैग में रखे 17 हजार रुपये चोरी कर भाग जाने की सूचना पीड़ित मजदूर ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जिला बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ला तोपखाना में ठेकेदार पुत्तन के यहां लकड़ी छिलाई का काम करता है। उसके साथ उसके थाना क्षेत्र का ही मेंहदी भी काम करता है। उसके पास एक मोबाइल है साथ ही मजदूरी के रुपये भी वह अपने कमरे में एक बैग में रखता है। इसकी जानकारी मेंहदी को थी। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में सो रहा था। रात्रि करीब 12 बजे साथी मजदूर मेंहदी उसके कमरे में आया और उसका मोबाइल उठा लिया। इसके साथ ही बैग में मजदूरी के रखे 17 हजार रुपये भी निकाल लिए। आवाज सुनकर उसकी नींद खुली और उसने मेंहदी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह उसे धक्का देकर वहां से भाग गया। पीड़ित मजदूर ने पुलिस से उसका मोबाइल व रुपये बरामद कराने की गुहार पुलिस से लगाई है।

Related Articles

Back to top button