सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ के प्रेस विज्ञप्ति सं. 390 दिनांक 28 जनवरी 2022 एवं रिटर्निंग आफिसर झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी के पत्र सं. 1394, 30 जनवरी 2022 के संदर्भ में अवगत कराना है कि उप्र स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के निर्वाचन का कार्यक्रम निम्नवत निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि निर्वाचन का कार्यक्रम(प्रथम चरण) 01- निर्वाचन की अधिसूचना का 04 फरवरी 2022 (शुक्रवार), 02- नाम निर्देशन हेतु अन्तिम 11 फरवरी 2022 (शुक्रवार), 03- नाम निर्देशनों की जांच हेतु 14 फरवरी 2022(सोमवार), 04- नाम वापिसी हेतु अंिन्तम दिनांक 16 फरवरी 2022 (बुधवार), 05- मतदान का 3 मार्च 2022 (बृहस्पतिवार), 06- मतदान का समय पूर्वान्ह 08.00 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 07- मतगणना का दिनांक 12 मार्च 2022 (शनिवार), 08- वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा 15 मार्च 2022 (मंगलवार)।