उरई

वैक्सीनेशन कैम्प का डीएम ने किया शुभारंभ

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्राथमिक विद्यालय गणेशगंज नगर में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय गणेशगंज नगर में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया तथा टीकाकरण टीम में शामिल चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कार्मिकों को पात्रता के आधार पर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का टीकाकरण हो जाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा आदि सहित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय—
वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन।

Related Articles

Back to top button