उरई

जिला सैनिक बंधु बैठक 18 को

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई (जालौन)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी जालौन कर्नल सुनीलदत्त शर्मा (अ.प्रा.) ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को सूचित किया जाता है कि जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष की अध्यक्षता में 18 जनवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत की गयी है। अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र लिखित रूप में दिनांक 17 जनवरी, 2022 तक कार्यालय में जमा कराने का कष्ट करें। जिससे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उक्त बैठक में बुलाया जा सके। आप सभी से अनुरोध है कि 18 जनवरी को सुबह 11ः45 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button