उरई

जनपद में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में होगी परीक्षा, 9 केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

उरई (जालौन)।होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज तथा गांधी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, परीक्षार्थियों की बैठने की योजना और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छाया और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग और सीसीटीवी निगरानी के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी। जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सजगता और ईमानदारी से करें, ताकि यह परीक्षा जनपद में निष्पक्ष और आदर्श रूप में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button