कोंच

जालौन में सरेबाजार पर्स चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार रामगंज में दिनदहाड़े महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

बताया जा रहा है कि एक महिला जूता-चप्पल की दुकान पर खरीदारी कर रही थी, तभी आरोपियों ने उसका पर्स चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से चोरी किया गया पर्स, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button