उरई

पृथ्वी दिवस पर बच्चो का अनोखा संदेश पेड़ काटने से पहले उगाना जरूरी

उरई (जालौन)। नया रामनगर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल मे पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर प्रेरणदायक एक्ट के माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिया गया। इस नाटक की शुरूआत बच्चों द्वारा धरती मे हल चलाया और बीज बोये फिर उसमे समय समय पर पानी डाला। धीरे धीरे वहाँ पौधे उगने लगे। कुछ समय बाद पेड़ बड़े हुए फिर उसमे पत्तियाँ आयी। फूल खिले इसके बाद तितलियाँ मडराने लगी। बच्चे भी उन पेड़ों के नीचे खेलने लगे। जानवर भी पेड़ों के नीचे आश्रम लेने लगे। लेकिन कुछ लोग वहाँ निर्माण कार्य के बहाने आये और पेड़ों व फूलो को तोड़कर व काटकर ले गये। इससे वहाँ बच्चों का और आस पास के लोगो का दिल टूट गया। इस दृश्य ने सबको बहुत बहुत भावुक किया। इस अवसर पर विधालय के प्रबन्धक इं अजय इटौरिया ने कहा कि
इस नाटक के माध्यम से बच्चो ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि पेड़ काटने से पहले हमे उन्हे उगाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। बच्चो ने ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओे पर भी ध्यान आकर्षित किया और समाधान के रूप मे बताया गया जल की बचत करो, पेड़ लगाओ, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का संदेश दिया और रचनात्मक ढंग से अपनी बात रखी।
अंत मे सभी बच्चो ने शिक्षको ने शपथ ली कि हम पृथ्वी की रक्षा करेंगे, पौधे लगायेगे और उनकी देखभाल करेेगे, प्लास्टिक का उपयोग कम करेगे, अपने आस पास की हरियाली को बनाये रखेगे। बच्चो का यह प्रयास न केवल प्रेरणादायक था बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण भी बन गया। आइये हम सभी इस संदेश को अपनाये और आज ही एक पौधा लगाकर पृथ्वी को हरा भरा बनाने मे अपना योगदान दें।
‘‘पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ।‘‘इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री मति नीलमा पांडेय संगीता गुप्ता रचना गुप्ता सृष्टि पुरवार सहित समस्त टीचर बच्चे उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button