उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन (उरई) के बाल रोग विभाग में एच०पी०वी० वैवसीनेशन कार्यकम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डा० अरविन्द त्रिवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
उक्त वैक्सीन को भारत सरकार के द्वारा यह टीकाकरण 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं को बच्चेदानी के निचले हिस्से (cervical cancer) का कैन्सर (कर्क रोग) से बचाव हेतु सभी 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सा महाविद्यालय में उक्त्त टीकाकरण प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में लगाया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में डा० प्रेम सिंह, डा० शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डा० छवि जायसवाल, डा० प्रशान्त निरंजन, डा० जितेन्द्र मिश्रा, डा० सन्तोष कुमार लोधी एवं विभागीय नर्सिंग आफीसर सुश्री किरन एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



