
• एक-एक पल का सदुपयोग करने से ही खुलेंगे प्रशस्ति के मार्ग–अशोक राठौर
• एकाग्रता, निरन्तरता एवं अनुशासन से ही मिलती है असली सफलता– हसन खान
उरई: । एस.आर. इंटर कालेज एवं एस.आर. बालिका इंटर कालेज उरई की वार्षिक गृह परीक्षाओं का पुरस्कार वितरण समारोह आज विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी ने बताया कि प्राइमरी वर्ग के 403, जूनियर वर्ग के 543, कक्षा नवम के 331 तथा एकादश के 371 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से 97.3 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अपने सम्बोधन में प्रबंधक अशोक राठौर ने बच्चों से अपने एक-एक पल का सदुपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित उनके अभिभावकों से कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हो रहे मूलभूत परिवर्तन के क्रम में बच्चों को स्कूली शिक्षा एवं स्वाध्याय के लिए बच्चों को अब पूरी तरह से तैयार रहना होगा तभी वे सफलता प्राप्त करेंगे।

आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्राइमरी वर्ग से कक्षा शिशु का छात्र मोहम्मद आबिस, जूनियर वर्ग से कक्षा अष्टम का छात्र रोहित, कक्षा नवम से शिवान्या गौतम एवं कक्षा एकादश में रितिका सिंह ने अपने-अपने वर्ग में टॉप किया एवं अंग्रेजी माध्यम में अतिशा ने प्राइमरी वर्ग में टॉप किया।
कक्षा शिशु से ग्यारहवीं तक रिया, मो. यूसुफ, सौरभ सविता, प्राची, रवि दौहरे, शबनूर मंसूरी, आयुष वर्मा, मयंक राय, समर सिंह कुशवाहा, मुहम्मद हसन, इसरा बानो, गुनगुन, रियांस दोहरे, गगनदीप गौतम, दिव्यांशु सोनी, दीप कुशवाहा, मु0 हमजा खान, सचिन कुमार, कृष्णा कुमार, रोबिन कुमार, आलोक कुमार, हर्ष राज, सिमन सिंह, नैना पाल, यशी प्रजापति, प्रज्ञा गौतम, शिखा गौतम, प्यासी, पूर्वी, आदर्श श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, शोभित, सुभाष कुमार, लवी पटेल, शिवांश गौतम, प्रीति, निखिल कुमार, अभय, अंकुश कुमार, देव पटेल, अंकिता, वर्षा, अनुजिया, शाक्यवार, रितिमा सिंह एवं इंग्लिश मीडियम से कार्तिक पटेल, भाविका शर्मा, युवान पटेल, अविद्या, देवराज, प्रिया तिवारी, आदित्य पटेल, जानकी ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कार देते हुए विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने कहा कि आज बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जरूरी है कि उनकी जिस किसी एक्टिविटी में रुचि हो उसमें अपनी सम्पूर्ण मेहनत लगाने की आवश्यकता है क्योंकि अब बहुआयामी प्रतिभा से बच्चों का भविष्य उज्जवल है।
यूपीएससी परीक्षा 2026 में आल इण्डिया में 95 वीं रैंक प्राप्त विद्यालय के पुरातन छात्र हस्सान खान ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि हमें आज एस आर इण्टर कॉलेज की मूल शिक्षा के कारण ही सफलता मिली है। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, विद्यालय के मेहनती शिक्षकों के साथ अनुशासन पूर्वक अध्ययन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम के साथ ही प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।
बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू गुप्ता ने उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार गोस्वामी ने किया।
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालते हुए पुरस्कार वितरण में सहयोग के साथ अंकपत्र वितरित किये।



