उरई

48 मूल लोकतंत्र सेनानी और 19 उत्तराधिकारी सहित कुल 67 वृद्धजनों के बनाये जाएंगे आयुष्मान कार्ड

उरई(जालौन)। जिले के कुल 67 लोकतंत्र सेनानी और उनके उत्तराधिकारियों का आयुष्मान बाय वंदना योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध सभी सरकारी चिकित्सालय एवं में अभियान के अंतर्गत कार्ड बनाए जा रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से 67 लोकतंत्र सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी जिसमें 48 लोकतंत्र सेनानी है और 19 उत्तराधिकारी हैं, जो 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनके आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं।

डॉ आशीष ने बताया कि प्राप्त सूची के अनुसार जिसमें मोबाइल नंबर भी अंकित है उनसे संपर्क करते हुए उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। यदि कोई लोकतंत्र सेनानी अथवा उनके उत्तराधिकारी चिकित्सालय आने में असमर्थ हैं तो उनके घर पर भी जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान ईकेवाईसी करने के पश्चात उन्हें आयुष्मान कार्ड की कलर फोटो कॉपी भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ही अस्पताल में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें किसी भी सूचीबद्ध चिकित्सालय में उपचार करने में कोई भी असुविधा न हो। साथ ही उन्हें सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी चिकित्सालय की पूरी सूची भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button