कोंच(जालौन)। विद्युत राजस्व बसूली हेतु जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्य के निर्देशन में अवर अभियंता गौरव कुमार व टीजीटू प्रभुदयाल ने विभागीय कर्मियों को साथ लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर जुझारपुरा सहकारी समिति के आसपास अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 35 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटकर उन्हें विद्युत बकाया बिल शीघ्र ही जमा करने की चेतावनी दी गयी। इस दौरान करीब सवा लाख रुपये राजस्व की वसूली की गयी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से कहा है कि अपना अपना विद्युत बिल समय से जमा कराएं। उन्होंने कहा कि निरंतर अभियान चलाकर बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जायेंगे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



