जालौन

झमाझम बारिश में भी नही थमा देवी भक्तों का उत्साह

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। झमाझम बारिश भी देवी भक्तों के उत्साह को नहीं थाम सकी। बारिश के बीच नगर तथा क्षेत्र में स्थापित सभी देवी प्रतिमाओं को द्वारिकाधीश मंदिर के प्रांगण में एकत्रित कर नगर के विभिन्न रास्तों से निकाला गया। जिससे पूरा नगर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा था। महिलाऐं और नवयुवक बैंड बाजों की धुनों पर सड़कों पर थिरकते हुए निकल रहे थे। समाजसेवियों ने जगह-जगह पानी, व जलपान कराकर शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों का स्वागत किया। इसके बाद नारायणपुरा बंबा में आस्था के साथ देवी प्रतिमाओं विसर्जन किया गया।
गुरूवार की सुबह ही नगर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के चलते एक बार तो लग रहा था कि देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ेगा। लेकिन झमाझम बारिश भी देवी भक्तो्रं के उत्साह को नहीं थाम सकी। देवी भक्त जय माता दी के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में एकत्रित होने लगे। जहां नवदुर्गा समिति द्वारा प्रत्येक को क्रमांक वितरित कर उसी क्रम में चलने को भी कहा गया। देवीजी शोभायात्रा द्वारिकाधाीश मंदिर से प्रारंभ हुई जो झंडा चौराहा, सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर होते हुए सहावनाका से सीधे ग्राम नारायणपुरा के पास स्थित नहर में विसर्जन के लिए रवाना हुई। पूरे नगर में शोभा यात्रा के दौरान अबीर, गुलाल एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जयमाता दी के जयकारों से पूरा नगर गूंज रहा था। कई देवीभक्त डीजे पर बज रहे देवी गीतों पर जमकर ठुमके लगा रहे थे। जगह जगह लोगों ने पानी और जलपान के स्टॉल लगाकर देवी भक्तों का स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे शांति व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button