उरई

अपना दल (एस) के झांसी मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल बोहरा का उरई में भव्य स्वागत

नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, कई चौराहों पर माल्यार्पण कार्यक्रम

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई, जालौन। अपना दल (एस) के नव नियुक्त झांसी मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल बोहरा के प्रथम उरई आगमन पर पार्टी क़े कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार को नगर के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काफिले के साथ उनका अभिनंदन किया। बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हाल ही में दिरावटी जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी पटेल के प्रतिनिधि व पति आनंद पटेल बोहरा को झांसी मंडल का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण के बाद यह उनका पहला उरई दौरा था। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव कालका प्रसाद पटेल, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद मंसूरी, झांसी जिलाध्यक्ष दीपू पटेल सुट्टा और युवा मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंश पटेल भी मौजूद रहे। काफिले की शुरुआत गोविंदम होटल से हुई। काफिले में लगभग 100 गाड़िया रही। इसके बाद काफिला कालपी स्टैंड पहुंचा, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात अम्बेडकर चौराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और भगत सिंह चौराहा पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान दीपेश हिंगवासिया के आवास पर तथा कपासी ग्राम प्रधान ब्रजेन्द्र पटेल कपासी के आवास पर भी आनंद पटेल बोहरा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत द्वारों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के प्रति समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। काफिले का समापन कोंच में हुआ, जहां अंतिम स्वागत कार्यक्रम के साथ दौरा संपन्न हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया है। इस मौके पर प्रदीप निरंजन मडोरा, स्वदेश पटेल पड़री,बबलू उसरगांव, सोनू पहाड़पुरा, रोहित पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button